पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आई डी स्वामी नहीं रहे

Font Size

फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में ली अंतिम सांस

करनाल। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा के पूर्व भाजपा सांसद आईडी स्वामी का आज फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान देहांत हो गया है।

उन्हें आज तड़के ही उपचार के लिए फरीदाबाद ले जाया गया था। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात रहे कि विगत सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी का भी देहांत हो गया था। एक सप्ताह में स्वामी परिवार में दूसरी बड़ी दुखद घटना हो गई।

उनकी धर्मपत्नी के देहांत पर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल भी शोक प्रकट करने पहुंचे थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page