मुख्तार अब्बास ने कहा : 2020 में 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना सब्सिडी के हज यात्रा पर जायेंगे

Font Size

नई दिल्ली। केंद्र में अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत सरकार, जेद्दाह में भारतीय कांसुलेट, सऊदी अरब की सरकार एवं अन्य सम्बंधित एजेंसियां हज 2020 को सफल, सुगम बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। 2020 में 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी हज सब्सिडी के हज यात्रा पर जायेंगे।

उन्होंने जानकारी दी है कि आज मक्का (जेद्दाह) में हिज एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन, हज और उमराह मंत्री, सऊदी अरब, के साथ भारत-सऊदी अरब के बीच हज 2020 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

मुख्तार अब्बास ने कहा : 2020 में 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना सब्सिडी के हज यात्रा पर जायेंगे 2

श्री नकवी ने जानकारी दी है कि हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स को भी सौ प्रतिशत डिजिटल कर पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इसके चलते पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स के जरिये जाने वाले हज यात्रियों को आसानी हुई है।

उन्होंने कहा है कि पिछले लगभग 4 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi जी की सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा हज सहित सभी अन्य योजनाओं को भी शत-प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन करने की दिशा में प्रभावी एवं सफल कदम उठाये गए हैं।

मुख्तार अब्बास ने कहा : 2020 में 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना सब्सिडी के हज यात्रा पर जायेंगे 3

उनके अनुसार भारत पूरी दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जहाँ हज 2020 सौ प्रतिशत डिजिटल प्रक्रिया से हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने हज 2019 को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देने के लिए दो पवित्र मस्जिदों के सरबराह सऊदी अरब के हिज मेजेस्टी किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद एवं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हिज मेजेस्टी मोहम्मद बिन सलमान को भारत सरकार की तरफ से धन्यवाद दिया।

You cannot copy content of this page