बस व ट्राले की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 14 घायल

Font Size

जयपुर। राजस्थान के श्री डूंगरगढ़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढे़ सात बजे बीकानेर-जयपुर राजमार्ग संख्या 11 पर झंझेऊ गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हैं जिन्हें बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान अरूण कुमार, विदिता, भैरू सिंह, धन्ने सिंह, काजल, माया, अनीता, ललित मिश्रा, राजू मीणा, यासीन खां, ओम सिंह व कोजू खां के रूप में हुई है।

बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गयी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page