मंत्रिमंडल के विस्तार के कयासों के बीच हरियाणा में विभागों का बंटवारा, डिप्टी सीएम दुष्यंत को मिले 11 विभाग

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन के लंबे समय बाद एक तरफ मंत्रिमंडल के विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं जबकि आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सलाह पर राज्यपाल ने 11 विभागों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दी है।इनके अतिरिक्त सभी विभाग सीएम मनोहर लाल के पास रहेंगे।

जिन विभागों की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री श्री चौटाला को दी गई है उनमें रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, एक्साइज एंड टैक्सेशन, डेवलपमेंट एंड पंचायत, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, पब्लिक वर्क्स b&r , फूड ,सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स, लेबर एंड एंप्लॉयमेंट, सिविल एविएशन, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम्स ,रिहैबिलिटेशन और कंसोलिडेशन विभाग शामिल हैं।

राज्यपाल के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन विभागों के अलावा सभी विभाग प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास रहेंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वित्त, गृह, शिक्षा, ट्रांसपोर्ट, शहरी विकास और कृषि जैसे विभाग शामिल हैं।

मंत्रिमंडल के विस्तार के कयासों के बीच हरियाणा में विभागों का बंटवारा, डिप्टी सीएम दुष्यंत को मिले 11 विभाग 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page