जन्म प्रमाण पत्र में नाम लिखवाने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Font Size

गुरुग्राम । अगर आपका जन्म वर्ष 2002 से पहले हुआ है और आपने अभी तक अपने जन्म प्रमाण-पत्र में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है तो 31 दिसम्बर 2019 से पहले करवा लें।

नगर निगम गुरूग्राम के मेडिकल आफिसर डा. आशीष सिंगला ने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2002 से पहले दर्ज जन्म घटनाओं के रिकार्ड में नाम के खाली कॉलम में नाम लिखने की अवधि 31 दिसम्बर 2019 तक बढ़ाई गई है। जन्म प्रमाण पत्र में नाम के खाली कॉलम में नाम लिखवाने का मात्र दो माह का समय शेष रह गया है।

इसके पश्चात वर्ष 2002 से पहले के जन्म रिकार्ड में बच्चे के नाम के खाली कॉलम में नाम नहीं लिखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह आखिरी मौका दिया है। अत: जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का नाम नहीं लिखवाया है, वे निश्चित अवधि तक नाम लिखवा लें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page