चिराग पासवान बने लोजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

Font Size

चिराग पासवान बने लोजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव 2

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से चिराग पासवान को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। चिराग के पिता एवं पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष रामविलास पासवान ने इसकी जानकारी दी ।

केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया ।

लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पासवान (73) ने वर्ष 2000 में की थी।

चिराग पासवान बने लोजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव 3

पासवान ने बताया, ‘‘पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चिराग पासवान को पार्टी का अध्यक्ष चुना है ।’’ उन्होंने बातया कि आज लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस ने लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान को लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

उनके अनुसार लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से चिराग पासवान को लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को निर्विरोध लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि चिराग युवा हैं, कुशल संगठनकर्ता हैं और ओजस्वी वक्ता हैं।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान लगातार दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह पिछले कुछ समय से पार्टी मामलों के प्रमुख निर्णयकर्ता थे ।

You cannot copy content of this page