हरियाणा में भाजपा की जीत का नया इतिहास बनना तय : उमेश अग्रवाल

Font Size
गुरुग्राम। विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री की यात्रा का जिस प्रकार भारी जन समूह स्वागत कर रहे हैं उससे विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भाजपा की जीत का इतिहास बनना तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का लोग धूप में भी सड़कों पर रह कर जिस गर्म जोशी से स्वागत कर रहे हैं उसने प्रदेश की फिजा पूरी तरह भाजपामय कर दी है।
शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भौंडसी, घामड़ौज, धुनेला होते हुए सोहना पहुंचे विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि वे और भी कई जगह गए हैं। गुरुग्राम के भूतेश्वर मंदिर पर उनके आयोजन में हुए मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में भी लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, ने साफ कर दिया था कि भाजपा के अलावा अन्य कोई दूर-दूर तक मैदान में दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सोहना के बाद भी रेवाड़ी तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पूरे जोश से स्वागत किया। लोगों के इसी जोश ने भाजपा के मुकाबले विपक्षी दलों की चुनौती को धराशायी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को इतने भारी और व्यापक जन समर्थन की मुख्य वजह यही है कि हरियाणा की मनोहर सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम किया है। पूरे प्रदेश में बिना भेद-भाव विकास कार्य हुए हैं। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हुआ है। योग्यता के आधार पर नौकरी दिये जाने से युवा वर्ग भी खुश है। जिनका चयन नहीं हो पाया वे भी इस बात को खुले मन से स्वीकार कर रहे हैं कि नौकरियांे में पूरी तरह पादर्शिता बरती गई है।
विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भारी लाभ देने की घोषणा कर हरियाणा के गरीब लोगों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के तहत 15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले परिवारों को सालाना छह हजार रुपये राहत दी जाएगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा अब तक हरियाणा के लगभग दो तिहाई विधानसभा क्षेत्रों में घूम चुकी है और सभी जगह उसे लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता की यह गर्मजोशी ही स्पष्ट कर देती है कि प्रदेश जनता भाजपा की जीत का नया इतिहास बनाने का मन बना चुकी है।

You cannot copy content of this page