हिरासत में युवक की मौत, थानाध्यक्ष निलम्बित

Font Size

सोनभद्र । जिले के पन्नूगंज क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ़्तार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में मौत हो गयी। इस मामले में सम्बन्धित थानाध्यक्ष को बुधवार को निलम्बित कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने शिवम (25) को सोमवार को सरसों की बोरी चोरी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। मंगलवार की शाम उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

मृतक के पिता उमापति शुक्ला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हिरासत में पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को बेइंतहा पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने पन्नूगंज के थानाध्यक्ष राम नारायण राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शुक्ला का कहना है कि मंगलवार को परिजन शिवम से मिलने के लिए थाने पर गए थे और शाम पांच बजे तक वह बिल्कुल ठीक था। शाम करीब सात बजे परिजन को ग्राम प्रधान के ज़रिए शिवम की तबीयत खराब होने की सूचना मिली।

सिंह ने बताया कि इस मामले में पन्नूगंज के थानाध्यक्ष राम नारायण राम को निलम्बित कर दिया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page