हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

Font Size

सुभाष चौधरी /प्रधान संपादक

चंडीगढ :  हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक, होम गार्ड व सिविल डिफेंस तथा इंचार्ज, भौंडसी कॉम्प्लेक्स के पद पर तैनात डॉ० बी.के. सिन्हा तथा पंचकूला में उप-निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे सुभाष चन्द्र को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में पटौदी गुरुग्राम के उप-पुलिस अधीक्षक  वीर सिंह, पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक  ओम प्रकाश, मधुबन करनाल में तैनात निरीक्षक  अनिल कुमार, पंचकूला में तैनात निरीक्षक  श्रवण कुमार, अम्बाला कैंट के निरीक्षक  विकास, गुरुग्राम की महिला निरीक्षक  लैली वरघीस, फरीदाबाद के उप-निरीक्षक प्रकाष चंद, राज्य सतर्कता ब्यूरो के उप-निरीक्षक  विरेन्द्र कुमार, एग्जम्टी उप-निरीक्षक, पंचकूला  रामप्रताप, सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला सुमन कुमार व गुरुग्राम के सहायक उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार षामिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page