तीज महोत्सव में भाजपा का सदस्यता अभियान भी

Font Size
तीज महोत्सव में भाजपा का सदस्यता अभियान भी 2गुरुग्राम । स्थानीय सेक्टर 29 के लेजर वैली मैदान पर चल रहे चार दिवसीय तीज महोत्सव के दौरान लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी जारी है। भाजपा की सदस्यता लेने के इच्छुक स्त्री-पुरुषों की सुविधा के लिए एक विशेष काउंटर बनाया गया है। विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल का कहना है कि पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत गुरुग्राम से हजारों लोग भाजपा के सदस्य बने। जो नहीं बन पाए उनकी सुविधा के लिए तीज महोत्सव मैदान पर एक काउंटर लगाया गया है। श्री अग्रवाल का कहना है कि चार दिन के तीज महोत्सव में एक लाख से अधिक नर-नारी शामिल होंगे। उन्हें यदि भाजपा का सदस्य बनने का मोका मिल जाए तो इसमें को बुराई नहीं है।
एक काउंटर स्टाल धर्म ध्वजा यात्रा संघ का भी
लेगों को बारह ज्यातिर्लिंग और चार धाम यात्रा कराने की घोषणा कर चुकीं विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं धर्म ध्वजा यात्रा संघ की अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्ग दर्शन में एक काउंटर इस यात्रा संघ का भी लगाया गया है। इस काउंटर पर गुरुग्राम निवासी कोई भी बालिग स्त्री-पुरुष धर्म ध्वजा यात्रा संघ की सदस्यता ले सकाता है। श्रीमती अनिता अग्रवाल का कहना है कि भविष्य में सभी धार्मिक यात्राएं, जिनका संयोजन विधायक उमेश अग्रवाल करते रहे हैं, उनका आयोजन अब से धर्म ध्वजा यात्रा संघ के तत्वावधान में किया जाएगा। इन यात्राओं में संघ के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म ध्वजा यात्रा संघ की सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क है।तीज महोत्सव में भाजपा का सदस्यता अभियान भी 3
पर्यावरण बचाने के लिए पौधे वितरण भी
तीज महोत्सव के पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने के लिए हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई की प्रदेश महासचिव श्रीमती अनिता अग्रवाल ने विशेष प्रबंध किया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में लोगों को वितरित करने के लिए विभिन्न प्रजाति के पौधे निःशुल्क दिये जा रहे हैं। श्रीमती अनिता अग्रवाल का कहना है कि वितरित करने के लिए कढ़ी पत्ता (मीठा नीम), तुलसी और हार श्रृंगार जैसे पौधे मंगवाए गए हैं। इन पौधों की परवरिश में आमतौर पर पौधा लगाने वाला कोई भी व्यक्ति लापरवाही नहीं करेगा। इन पौधों का उपयोग ही इनकी परवरिश की गारंटी है।
खरीददारी के स्टाल पर छूट के साथ बिक्री
तीज महोत्सव में एक सौ से अधिक लगे विभिन्न प्रकार के सामान की बिक्री के लगे स्टालों पर ग्राहकों को कीमतों में छूट भी दी जा रही है। कपड़ों के कुछ स्टाल पर तो साठ प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इन स्टाल संचालकों का मुख्य उद्देश्य अपनी बिक्री बढाने के साथ-साथ अपने माल और दुकान की ब्रांडिंग करना भी है।
सबसे ज्यादा फ्री स्टाल पर
हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की महिला शाखा के तत्वावधान में लगाए गए तीज महोत्सव में खाने-पीने की बहुत सी चीजें मुफ्त उपलब्ध कराई गई हैं। महोत्सव के मुख्य सूत्रधार, विधायक उमेश अग्रवाल के अनुसार तीज महोत्सव में फ्री खान-पान की चीजों का एक प्रकार से एक कवर्ड कांपलेक्स बनाया गया है। यहां कोल्ड डिंªक, आम पन्ना, सब्जी पूरी, राजमा चावल, छाछ, कांजीबड़ी, ठंडाई, जल जीरा, रसना व गन्ना रस आदि फ्री उपलब्ध कराए गए हैं।
तीज महोत्सव का आदंन लेने वाले महिला पुरुष एक बार जरुर इस स्टाल कांपलेक्स में आता है और निःशुल्क उपलब्ध खान-पान का स्वाद चखता है।
स्तन कैंसर के प्रति महिलाएं जागरुक
तीज महोत्सव आयोजक, विधायक उमेश अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा महोत्सव स्थल पर निःशुल्क स्तन कैंसर जांच की सुविधा का महिलाएं लाभ उठा रही हैं। श्री उमेश अग्रवाल का कहना है कि इस सुविधा का महिलाएं जिस प्रकार लाभ उठा रही हैं उससे कहा जा सकता है कि महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति काफी जागरुकता आई है

You cannot copy content of this page