रंजीत कुमार पचनंदा बने हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन : राज्यपाल ने शपथ दिलाई

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज  रंजीत कुमार पचनंदा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल ने श्री पचनंदा को पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, हरियाणा के हाऊसिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  धनपत सिंह, हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  विजयवर्धन, हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य मामले, पर्यावरण एवं जलवायु तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  धीरा खण्डेलवाल, हरियाणा के सहकारी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  ज्योति अरोड़ा, हरियाणा के परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याणा विभाग तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, हरियाणा के वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  टी.वी.एस.एन. प्रसाद, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक  मनोज यादव, हरियाणा के महाधिवक्ता  बलदेव राज महाजन व राज्यपाल के सचिव  विजय सिंह दहिया सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त श्री पचनंदा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page