भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता समाज निर्माण में महत्वपूूर्ण भूमिका निभा रहा : रीतिक वधवा

Font Size

कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव के लिए काम करे

भिवानी । भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिये काम करने के साथ-साथ देश और समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को उक्त बातें भाजपा नेता रीतिक वधवा ने सदस्यता अभियान के तहत नए बनने वाले सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी संगठन की मजबूती के लिये कार्य करे ! उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन हर वक्त जनता के साथ जुड़ा है। जिसका नतीजा है कि प्रदेश भर में भाजपा का संगठन दूसरी पार्टियों से काफी मजबूत है। रीतिक वधवा ने कहा कि देश व प्रदेश मे भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिल नही सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई नेता नहीं है। मोदी सरकार ने सबको रोटी और इज्जत दी है और भारत को ऐसा गौरवशाली अवसर दिया है कि भारत की धाक दुनिया में जमाई है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में भ्रष्टाचार नहीं है और महंगाई पर कंट्रोल हुआ है। रीतिक वधवा ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का समान विकास हो रहा है। उनकी कार्यशैली से प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है। वहीं नौकरियों में योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां मिल रही है। जब कि पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसा कभी नही हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, मजदूर, सैनिक, व्यापारी, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, सबके लिए उनकी जरूरत के हिसाब से योजनाएं बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन कराने वाले किसानों को 1650 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। इसेक अलावा पंजीयन न कराने वाले किसानों को भी 2650 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। जबकि हुड्डा सरकार ने दस साल में महज 800 करोड़ रुपये का मुआवजा ही किसानों को दिया था। भाजपा सरकार ने दक्षिण हरियाणा की 300 में से 293 टेलों तक पानी पहुंचाया। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई !

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक झटके में ही सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा दिया। देश विरोधी ताकतों पर नकेल कसी सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के साथ कश्मीर सहित पूर्वोंतर राज्यों में टेरर फंडिंग पर लगाम लगाई। प्रदेश सरकार ने शहीदों के 257 आश्रितों को नौकरी दी, जबकि हुड्डा सरकार में महज छह लोगों को यह लाभ मिल पाया था। उनकी अनुग्रह राशि को 20 से बढ़ाकर 50 लाख किया गया। उज्जवला योजना के तहत छह करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। इनमें से हरियाणा में 820572 कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि सदस्य संख्या में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त कर चुकी ।

लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी को देश और प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी बनी है। पिछली बार सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत कर तय लक्ष्य हासिल किया था। उम्मीद है कि इस बार कार्यकर्ता तय लक्ष्य से अधिक नए कार्यकर्ता पार्टी से जोडऩे में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी सिर पर है। ऐसे में कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी है। सदस्यता अभियान मे सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही कार्यकर्ताओं चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखना है।

You cannot copy content of this page