पेट्रोल पंप से मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिराफ्तार, फोन बरामद

Font Size

गुरुग्राम। थाना फरूखनगर, गुरुग्राम एरिया में स्थित पेट्रोल पंप से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गिराफ्तार किया है। आरोपी द्वारा चोरी किया गया एक मोबाइल फोन आरोपी के कब्जा से बरामद किया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के पी आर ओ सुभाष बोकन के अनुसार 12 सितंबर 2018 को थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में वजीरपुर रोड फरुखनगर, गुरुग्राम में स्थित एक पेट्रोल पंप से मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में एक अभियोग थाना फरूखनगर, गुरुग्राम में अंकित किया गया था।

उक्त मामले में अपराध शाखा फरुखनगर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सहायता से वह अपने अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में पेट्रोल पंप से मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक साथी रे आरोपी को दिनांक 14.06.2019 को फरूख नगर एरिया से काबू करने में सफलता हासिल की है आरोपी की पहचान *अजाज पुत्र मुबारिक निवासी खेड़ला थाना नूहँ जिला नूहँ* के रूप में हुई।

आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी ने उपरोक्त अभियोग में पेट्रोल पम्प से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने उक्त आरोपी द्वारा उपरोक्त अभियोग में पेट्रोल पंप से चोरी किया गया *एक मोबाइल फोन आरोपी के कब्जा से बरामद* किया गया।

आरोपी को दिनांक 14.06.2019 को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page