नोएडा में चार मंजिला इमारत में आग लगी

Font Size

नोएडा । नोएडा के एक गांव में एक स्थानीय मार्केट की चार मंजिला इमारत में शनिवार की रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सेक्टर 51 के होशियारपुर की शर्मा मार्केट में रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर हुई जिसके बाद पुलिस अधिकारी और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ दमकल की लगभग छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और मध्य रात्रि से पहले आग पर काबू पा लिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण और इसमें हुए नुकसान की पुष्टि जांच के बाद ही हो पायेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page