पंडित नेहरू की पुण्य तिथि पर पीएम मोदी, राहुल और सोनिया ने दी श्रद्धांजलि, प्रणव व मनमोहन भी पहुंचे

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 55वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तो राहुल गांधी , सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणव मुखर्जी सहित कई बड़े नेताओं ने शांति वन जाकर उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए। पीएम ने ट्वीटर पर कहा कि हम देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शांति वन स्थित स्व पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा है कि उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है।

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।
स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि पंडित नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page