सोनीपत से पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 164864 मतों के अंतर से हारे, हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा का परचम लहराया

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन ने बताया कि देर शाम 10.15 बजे तक हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से छह सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया जबकि देर रात तक बाकी चार सीटों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।सभी 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी ।

राजीव रंजन ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिन छह लोकसभा सीटों का चुनाव परिणाम घोषित किया है उनमें हिसार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को 314068 मतों के अंतर से पराजित किया है।

इनके अलावा, सोनीपत लोकसभा सीट से रमेश चन्द्र कौशिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 164864 मतों के अंतर से, गुडग़ांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह को 386256 मतों के अंतर से, सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर को 309918 मतों के अंतर से, करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 656142 मतों के अंतर से तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नायब सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को 384591 मतों के अंतर से पराजित किया।
इस अवसर पर हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० इन्द्र जीत भी उपस्थित थे।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का आंकड़ा

1. अंबाला- 3,29,442 – रतन लाल कटारिया
2. भिवानी- महेंद्रगढ़- 4,35,262- धरमवीर
3. फरीदाबाद- 6,11,125- कृष्णपाल गुर्जर
4. गुरुग्राम- 3,82,155 -राव इंद्रजीत
5. हिसार- 3,11,701-बृजेन्द्र सिंह
6. करनाल- 6, 54, 269 -संजय भाटिया
7. कुरुक्षेत्र- 3,80,314 -नायब सैनी
8. रोहतक- 3,210- अरविंद शर्मा
9. सिरसा- 3,08,778-सुनीता दुग्गल
10. सोनीपत- 1,62,759- रमेश कौशिक

You cannot copy content of this page