लोकसभा चुनाव-2019 के शुरुआती रुझान में बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त

Font Size

नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा के गठन और देश की बागडोर संभालने के लिए जनता ने जो मत दिया है उसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जा रही है। इसमें मिले रुझानों के आधार पर भाजपा नीत एनडीए 41 तो यूपीए ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है।वहीं देश की राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर नतीजे घोषित करने में पांच-छह घंटे की देरी हो सकती है।

446 सीटों के रुझान

बीजेपी 236

कांग्रेस 112

अन्य 98

*हरियाणा की 10 सीटों पर जजपा आप गठबंधन सिर्फ हिसार सीट पर गिनती में, बाकी 9 जगह दौड़ से बाहर*

भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धरमवीर सिंह कांग्रेश से लगभग 22000 वोटों से आगे चल रहे हैं

दिल्ली की 70 में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की वीवीपैट मशीन से ईवीएम में पड़े वोटों का मिलान कराया जाएगा जिसमें अधिक समय लगेगा। यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने दी है। साल 2014 में, नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा ने लोकसभा की 543 में से 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।

बहुमत के आंकड़े 272 को भाजपा ने आसानी से पार कर लिया था। भाजपा उस वक्त पिछले तीन दशक में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 336 सीटें जीती थीं। दो बार यूपीए सरकार का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस सिर्फ 44 सीटें ही जीत पाई थी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को 69.43 प्रतिशत मतदान हुआ था, दूसरे चरण (18 अप्रैल) और तीसरे चरण के मतदान (23 अप्रैल) में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं चौथे चरण (29 अप्रैल) में 64 प्रतिशत और 6 मई को हुए पांचवें चरण के मतदान में 57.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 12 मई को हुए छठे चरण में 63.3 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आज वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है।

You cannot copy content of this page