लोकसभा चुनाव रिजल्ट: कल ना भड़के हिंसा, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट

Font Size

नई दिल्ली। चुनाव नतीजों के दिन हिंसा की संभावनाओं को लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है।un सभी राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिवों और डीजीपी को इस संबंध में सचेत किया है। राज्यों को कहा गया कि वे मतगणना के स्ट्रॉग रूम और स्थानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय करें। लोकसभा चुनाव के मतों की गणना कल यानी 23 मई को सुबह 8 बजे से होगी।

गृह मंत्रालय का अलर्ट ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना चाहिए।केंद्रीय मंत्री और बिहार में बीजेपी के सहयोगी राम विलास पासवान ने कुशवाहा की चेतावनी पर जवाब दिया कि ऐसा होने पर जैसे को तैसा होगा।

कुशवाहा ने कहा था, ‘कर्पूरी ठाकुर के समय बूथ लूट की घटना होती थी। वो कहते थे जिस तरह से हमारे लिए रोटी है, इज्जत है उसी तरह से वोट है। इस वोट को कोई लूटना चाहे तो हाथ में अस्त्र-शस्त्र उसे रोकने के लिए उठाना चाहिए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page