कांग्रेस नेता दिव्या का दावा, आईएनएस सुमित्रा पर मोदी के साथ गए थे अक्षय कुमार, तस्वीरें जारी कर साधा निशाना

Font Size

नई दिल्ली। दिव्या स्पंदना ने अपने ट्वीट में प्रधानमंती को टैग करते हुये पूछा है, ‘ये ठीक था? आप कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को अपने साथ आईएनएस सुमित्रा पर ले गए’। स्पंदना ने हैशटैग के साथ कहा, ‘सबसे बड़ा झूठा मोदी’। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी नागरिकता संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुये पिछले महीने कहा था कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है। स्पंदना ने एक आलेख को भी टैग किया जिसमें सवाल किया गया है कि साल 2016 में विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा के समय बॉलीवुड को क्यों शामिल किया गया।

इसमें कहा गया है कि, ‘यहां तक कि कुमार ने प्रेसीडेंशियल यॉच आईएनएस सुमित्रा को अन्य नौसैनिक अधिकारियों और अन्य अतिविशिष्ट अतिथिगणों के साथ चलाया भी था’। स्पंदना ने बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत अमिताभ बच्चन से भी कहा है कि वह आईएनएस विराट मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। इसमें एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें लक्षद्वीप के तत्कालीन प्रशासक वजाहत हबीबुल्लाह ने प्रधानमंत्री के दावे को नकार दिया है और कहा है कि किसी संदेह की स्थिति में बच्चन से पूछा जाना चाहिये।

Table of Contents

You cannot copy content of this page