राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को बताया ‘जल्लाद’, कहा- ये खूंखार लोग पत्रकार और जज को मरवा देते हैं

Font Size

पटना । राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जल्लाद’ बताया है! पत्रकारों ने प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को ‘दुर्योधन’ करने पर राबड़ी देवी से सवाल किया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया।दूसरी भाषा बोलनी चाहिए।

वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर भी निशाना साथा। उन्होंने इन दोनों पार्टियों को ‘नाले का कीड़ा’ बताया है। राबड़ी देवी ने कहा, ‘पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं। नाली के कीड़े हैं सब।

जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं।’ वहीं राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई है। बिहार के लोग हमारी विचारधारा के साथ हैं। हम लोगों के मुद्दों को उठा रहे है। हर कोई महागठबंधन के समर्थन में है।

You cannot copy content of this page