महिलाओं का भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत को भारी मतों से जिताने का संकल्प

Font Size
गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की महिला शाखा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया है। इन महिलाओं का कहना है कि देश को श्री नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की अभी लंबे समय तक जरुरत है। उनके नेतृत्व में न केवल देश तरक्की कर रहा है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी बेहतर छवि कायम कर रहे हैं।

महिलाओं का भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत को भारी मतों से जिताने का संकल्प 2

हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा की प्रदेश महासचिव, गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता अग्रवाल के संयोजन में सेक्टर 12 में भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की बेटी, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आरती राव के सम्मान में आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और गुरुग्राम को राव इंद्रजीत सिंह जैसी साफ छवि के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वैश्य समाज की महिलाएं एकजुट होकर मतदान करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुन्दरी खत्री ने भी इस संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मोर्चा की सदस्य महिलाएं घर-घर जाकर राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई हैं।
वैश्य महासम्मेलन की महिला शाखा की अध्यक्ष शारदा लाहोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पा गोयल, महासचिव सुरुचि गोयल व मीनाक्षी गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीनू अग्रवाल, संगठन सचिव बरखा गुप्ता व मीना गर्ग तथा राजकुमारी गुप्ता, नीना गुप्ता, सारिका, क्षमा रानी, डोली गुप्ता, सुमन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव सरोज यादव, सुषमा शर्मा, सुरेखा, रीना सिंह, रजनी सहित सैंकड़ों से अधिक महिलाओं के समूह को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह की सुपुत्री आरती राव ने महिलाओं द्वारा व्यक्त किए गए संकल्प पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार दशक से भी अधिक के सार्वजनिक जीवन में राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के सैंकड़ों कार्य किए और अपने तथा पूरे इलाके पर कोई दाग नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए मनेठी में एम्स, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, मेट्रो विस्तार सहित जैसी बड़ी परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा कराने की बात कही है।
महिलाओं के समूह को अधिक से अधिक मतदान करने और कराने के लिए प्रेरित करते हुए श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि 12 मई को होने वाले मतदान में अब अधिक समय नहीं रह गया है। इसलिए सभी महिलाएं जनसंपर्क में जुट जाएं।

You cannot copy content of this page