राहुल गांधी 4 मई को गुडग़ांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

Font Size
गुडग़ांव। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 4 मई को गुडग़ांव से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेगें। यह जनसभा नजदीक शीतला माता मंदिर, हुडा ग्राउंड, सैक्टर 5 में होगी। उक्त जानकारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने कहा कि राहुल गांधी इस जनसभा में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेगें। क्यों कि पिछले चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा करके जनता के सामने 154 वादे किए थे। लेकिन बडे दुख की बात है कि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नही किया। झूठ बोलकर देश की जनता को धोखा दिया। अब जनता भाजपा की झूठ को समझ चुकी है और अब 12 मई को जनता कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को सबक सिखाएगी। 
 
पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है और 36 बिरादरी को साथ में लेकर चलती है। जबकि भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। जाति-धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जवानों के नाम पर वोट मांग रही है। जबकि पुराने वायदों को पूरे तरीके से भूल चुकी है। 
 
कैप्टन अजय सिंह यादव के सुपुत्र युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी जी का पूरे देश में अच्छा चुनाव प्रचार चल रहा है और कैप्टन अजय सिंह यादव को भी पूरी लोकसभा में भारी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की अच्छी लहर चल रही है रोजाना लोकसभा से वोटर अपने आप आकर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के आने से पार्टी को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी। इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि 4 मई शनिवार को हुडा ग्राउंड, सैक्टर 5 नजदीक शीतला माता मंदिर में सांय 3 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंहूचकर अपने जनप्रिय नेता को सुने। प्रेसवार्ता में सभी कांग्रेसी नेता एकजुट दिखाई दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व विधायक हबीर्बुहमान, अहम अहमद, पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्तरा, पार्षद सीमा पाहुजा, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, राव कमलबीर, बेगराज यादव, वर्धन यादव, जगमोहन यादव, लाल सिंह यादव, सनाउल्ला खान, एडेवोकेट फखरूदीन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शांति देवी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल यादव, अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विधायक नसीब अहमद इत्यादि मौजूद रहे। 
 

Table of Contents

You cannot copy content of this page