भीषण चक्रवाती तूफान फोनी से ओडिशा सहित 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Font Size

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में पश्चिम मध्‍य और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से उठा अत्‍याधिक भीषण चक्रवाती तूफान फोनी पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 1 मई को तड़के 05:30 बजे यह 13.9 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश तथा 84.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर ओडिशा के पुरी से 680 किलोमीटर दूर दक्षिण और दक्षिण पश्चिम तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 430 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। फोनी तूफान अगले 12 घंटों के दौरान अत्‍याधिक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्‍दील हो सकता है और 3 मई के दोपहर बाद इसके मुड़कर चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी गति बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

बंगाल की खाड़ी में पश्चिम मध्‍य और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से उठा अत्‍याधिक भीषण चक्रवाती तूफान फोनी पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 1 मई को तड़के 05:30 बजे यह 13.9 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश तथा 84.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर ओडिशा के पुरी से 680 किलोमीटर दूर दक्षिण और दक्षिण पश्चिम तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 430 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। फोनी तूफान अगले 12 घंटों के दौरान अत्‍याधिक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्‍दील हो सकता है और 3 मई के दोपहर बाद इसके मुड़कर चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी गति बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

निम्न तालिका में तूफान के परिपथ का पूर्वानुमान और तीव्रता दर्शाई गई है:

 

तिथि/समय(आईएसटी) स्थिति (अक्षांश0उत्‍तरदेशांतर 0पूर्व वायु की अधिकतम अनवरत

गति(किलोमीटर प्रति घंटा)

चक्रवात श्रेणी
01.05.19/0530 13.9/84.0 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/1130 14.4/83.8 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/1730 14.9/83.8 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
01.05.19/2330 15.4/83.8 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
02.05.19/0530 16.1/83.9 180-190 से 210 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
02.05.19/1730 17.4/84.2 175-185 से 205 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
03.05.19/0530 18.5/84.8 175-185 से 205 अत्‍यंत सघन चक्रवाती तूफान
03.05.19/1730 20.0/85.8 150-160 gusting to 175 भीषण चक्रवाती तूफान
04.05.19/0530 22.1/87.4 120-130 से 145 सघन चक्रवाती तूफान
04.05.19/1730 23.7/89.1 80-90 से 100   चक्रवाती तूफान
05.05.19/0530 25.6/91.2 45- से 65 गहरा विक्षोभ

 

चेतावनी:

  1. भारी बारिश की चेतावनी
  • कल 2 मई को तटीय आंध्र प्रदेश (श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम और विजयनगरम जिलों) में कई स्‍थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में कुछ स्‍थानों पर 3 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।
  • ओडिशा: 2 मई को और दक्षिणी तटीय ओडिशा के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई को तटीय ओडिशा के साथ ही भीतरी ओडिशा में भी अधिकांश स्‍थानों पर भारी बारिश (20सेमी) और कुछ स्‍थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
  • पश्चिम बंगाल:-3 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय और उसके आसपास के जिलों में ज्‍यादातर स्‍थानों पर बारिश होने तथा कुछ एक स्‍थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 4 मई को पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तथा सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश तथा एक आध स्‍थानों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है।  
  • अरूणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय: 4 और 5 मई को अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में ज्‍यादातर स्‍थानों पर बारिश होने तथा कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।  
  1. हवा की चेतावनी
  • पश्चिम बंगाल के दक्षिण मध्‍य और आसपास के पश्चिमी मध्‍य क्षेत्र में तूफान के प्रभाव से 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिनकी गति 210 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच रही है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्रों में भी इसी गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 2 मई को बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य क्षेत्र में 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान हवा की रफ्तार कम होने की संभावना है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटवर्ती क्षेत्रों और उसके आसपास, कोमोरिन क्षेत्र मन्‍नार की खाड़ी और केरल में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  
  • 2 और 3 मई को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों और उत्‍तरी आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम और विजयनगर जिलों) में भी 60 से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है जिनकी गति बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके बाद अगले 12 घंटों में इसकी गति धीमी हो जाने की संभावना है। 
  • Top of Form
  1. समुद्रकीस्थिति
  • 1 से 3 मई के बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्‍य क्षेत्र, तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरीके उत्‍तरी तथा आंध्र प्रदेश के दक्षिण हिस्‍से और बंगाल की खाड़ी के उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में 2-4 मई के बीच  समुद्र की स्थिति और खराब हो सकती है।
  • 1 -3 मई के बीच उत्‍तरी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और 2 से 4 मई के बीच ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति काफी खराब रहने की आशंका है।
  • तूफान लहरें चेतावनी
  • तूफान के प्रभाव से समुद्र में डेढ़ मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं जिसके कारण ओडिशा के गंजम,खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर के निचले इलाकों के डूब जाने की आशंका है।  
  1. मछुआरोंकेलिए चेतावनी
  • मछुआरों को अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण- पश्चिमी और उससे सटे  दक्षिण पूर्वीक्षेत्र में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मछुआरों से कहा गया है कि वे 1 मई तक बंगाल की खाड़ीके दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्‍य क्षेत्र पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों के तथाश्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में न जाएं। उन्‍हें 1-3 मई तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्‍य और आंध्र प्रदेश केउत्‍तरी तटवर्ती क्षेत्रों में भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 2 -4 मई तक उन्‍हें ओडिशा के तटवर्तीइलाकों और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 
  • वे मछुआरे जो अभी गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जा चुके हैं, उन्हें तुरंत वापस लौटने कीसलाह दी जाती है।

 (a) ओडिशा के गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में तूफान से होने वाले नुकसान का अनुमान और इससे निपटने के लिए आवश्‍यक सुझाव।

       तूफान फोनी से कच्‍चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचने तथा बिना रखरखाव वाले पक्‍के मकानों को भी कुछ नुकसान होने का अनुमान है। विमानों की उड़ान के लिए भी खतरा है। तूफान के कारण कई स्‍थानों पर संचार सेवाओं के प्रभावित होने, रेल, और सड़क परिवहन बाधित होने तथा खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की भी आशंका है। तेज हवाओं के कारण ताड़ और नारियल के पेड़ों तथा कई अन्‍य घने पेड़ों के जड़ से उखड़ जाने का खतरा है। लहरों की थपेड़ों से बड़ी नौकाओं और जहाजों को भी नुकसान हो सकता है और उनके डूबने का भी खतरा है।   

     सुझाव:

      तूफान के खतरे को देखते हुए मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को रोकने, तटवर्ती क्षेत्रों को खाली कराने रेल और सड़क परिवहन सेवाओं का मार्ग बदलने या उन्‍हें स्‍थगित करने, प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने तथा मोटर बोट और छोटे जहाजों से समुद्र में यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

(b) ओडिशा के केंद्रापाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर जिलों, पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदीनापुर,दक्षिण और उत्‍तरी परगना, हुगली, हावड़ा और कोलकाता जिलों तथा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम और विजयनगरम जिलों में तूफान से काफी नुकसान होने की आशंका जताई गई है। खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।

        तूफान फोनी से कच्‍चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचने तथा बिना रखरखाव वाले पक्‍के मकानों को भी कुछ नुकसान होने का अनुमान है। विमानों की उड़ान के लिए भी खतरा है। तूफान के कारण कई स्‍थानों पर संचार सेवाओं के प्रभावित होने, रेल, और सड़क परिवहन बाधित होने तथा खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की भी आशंका है। तेज हवाओं के कारण ताड़ और नारियल के पेड़ों तथा कई अन्‍य घने पेड़ों के जड़ से उखड़ जाने का खतरा है। लहरों की थपेड़ों से बड़ी नौकाओं और जहाजों को भी नुकसान हो सकता है और उनके डूबने का भी खतरा है। दृश्‍यता बुरी तरह प्रभावित होने की भी आशंका है।   

    सुझाव:

      तूफान के खतरे को देखते हुए मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को रोकने, तटवर्ती क्षेत्रों को खाली कराने, रेल और सड़क परिवहन सेवाओं का मार्ग बदलने या उन्‍हें स्‍थगित करने, प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने तथा मोटर बोट और छोटे जहाजों से समुद्र में यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

You cannot copy content of this page