भारतीय जनता पार्टी फर्जी पार्टी है, इसका राष्ट्रवाद भी फर्जी है : कैप्टन अजय यादव

Font Size
मेवात। भारतीय जनता पार्टी फर्जी पार्टी है इसका राष्ट्रवाद भी फर्जी है। कोई भी सैनिक किसी व्यक्ति विशेष के लिए शहादत नहीं देता। बल्कि पूरे देश के लिए शहादत देता है। अधिकांश सैनिक साधारण परिवारों से सेना में भर्ती होते हैं जो देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करते हैं लेकिन भाजपा नेताओं का यह कहना कि यह मोदी की सेना है तो पूरी तरह से सैनिकों का अपमान है। उक्त बातें गुडग़ांव लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने नूंह विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
 
यहां पंहचूने पर कैप्टन अजय सिंह यादव का पगडी बांधकर जोरदार स्वागत हुआ और ग्रामिणों ने चुनाव के लिए एक तरफा समर्थन कैप्टन अजय सिंह को दिया। श्री यादव ने कहा कि इंदिरागांधी जी ने प्रधानमंत्री रहते पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक बंधक बनाए और पाक के दो टुकडे कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी सैनिकों के नाम पर राजनीति नहीं की और न ही नरेंद्र मोदी की तरह सैनिकों के नाम पर कभी वोट मांगे।
 
किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहरातें हुए श्री यादव ने कहा है कि  किसानों की आय दो गुणा करने का दावा करने वाली भाजपा अपने वायदे में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार का यह वायदा भी जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज समुचे क्षेत्र में पानी की कमी है और भूजल स्तर पर भी खतरनाक ढंग से नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों की ट्यूबैल के बिलों की समस्या का समाधान किया था और  16 सौ करोड़ रूपए के बिजली के बिल माफ किये थे। उन्होंने कहा कि अब भी कांग्रेस पार्टी ही सत्ता में आने पर किसानों को समुचित मात्रा में पानी दिलवाऐगी।
 
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते हुए पूरी लोकसभा के सभी रूके हुए काम करवाएं जाऐगें। मेवात में उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में करवाए हुए कार्य गिनवाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा ने मेवात को क्या दिया है। लेकिन कोई बात नही भाजपा ने अपनी कर ली अब जनता की बारी है। जिस तरह से भाजपा ने जनता की अनदेखी की है उसी तरह जनता आगामी 12 मई को कांग्रेस की वोट डालकर भाजपा की अनदेखी कर देगी। 

You cannot copy content of this page