नई दिल्ली : आम चुनाव -2019 के चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. इसमें देश के 9 राज्यों में 71 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. इस दिन 12 करोड़ 79 लाख से अधिक मतदाता 945 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 1 लाख 40 हजार से अधिक मतदान केंद्र की स्थापना की है.
चौथे चरण में (29.04.2019) मतदान के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
| राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश |
चरण 4 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या |
मतदाताओं की कुल संख्या |
पुरुष मतदाताओं की संख्या |
महिला मतदाताओं की संख्या |
थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या |
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारोंकी संख्या |
मतदान केन्द्रों की संख्या |
| बिहार | 5 | 8702313 | 4635071 | 4067009 | 233 | 66 | 8834
|
| जम्मू और कश्मीर* | 1* | 344224 | 179607 | 164604 | 13 | 18# | 433
|
| झारखंड | 3 | 4526693 | 2385932 | 2140750 | 11 | 59 | 3013
|
| मध्य प्रदेश | 6 | 10555689 | 5399760 | 5155751 | 178 | 108 | 13491
|
| महाराष्ट्र | 17 | 31192823 | 16631707 | 14559698 | 1418 | 323 | 33314
|
| ओडिशा | 6 | 9514883 | 4908575 | 4605694 | 615 | 52 | 10792
|
| राजस्थान | 13 | 25776993 | 13300801 | 12476052 | 140 | 115 | 28182 |
| उत्तर प्रदेश | 13 | 23888367 | 12975125 | 10912012 | 1230 | 154 | 27513
|
| पश्चिम बंगाल | 8 | 13456491 | 14526199 | 6550004 | 288 | 68 | 15277
|
| कुल | 71 | 127958476 | 74942777 | 60631574 | 4126 | 945# | 140849
|
| चरण 4 में राज्यों की संख्या | 9 | ||||||
* जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र देश का एकमात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसमें आम चुनाव के चरण 3, चरण 4 और चरण 5 में चुनाव होने जा रहा है। अनंतनाग (संसदीय क्षेत्र संख्या 3) में आने वाले चार जिले अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा हैं। 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए उपरोक्त डेटा कुलगाम जिले के लिए ही है। अनंतनाग संसदीय क्षेत्र का चुनाव आंशिक रूप से चरण 3, 4 और 5 में किया जाता है।
# कुलगाम से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या अंतिम गणना में शामिल की गई है, क्योंकि आम चुनाव 2019 में अनंतनाग संसदीय क्षेत्र का चुनाव चरण 3, चरण 4 और चरण 5 में फैला हुआ है।
राजस्थान
राजस्थान में आम चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। राजस्थान में 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है जिनमें से 13 निर्वाचन क्षेत्रों में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे और 12 संसदीय क्षेत्रों में 5वें चरण में 6 मई को वोट डाले जायेंगे।
चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए 115 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे।
उपलब्ध कराये गए डाटा के अऩुसार चौथे चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 25776993 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 13300801, महिला मतदाताओं की संख्या 12476052 तथा 140 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
चौथे चरण में चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 28182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्रें के अनुसार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या *
| क्रम संख्या | संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नाम | उम्मीदवारों की संख्या |
| 1. | टोंक- सवाई माधोपुर | 8 |
| 2. | अजमेर | 7 |
| 3. | पाली | 8 |
| 4. | जोधपुर | 10 |
| 5. | बाड़मेर | 7 |
| 6. | जालोर | 15 |
| 7. | उदयपुर | 9 |
| 8. | बांसवाड़ा | 5 |
| 9. | चित्तौड़गढ़ | 10 |
| 10. | राजसमंद | 10 |
| 11. | भीलवाड़ा | 4 |
| 12. | कोटा | 15 |
| 13. | झालावार-बारां | 7 |
| कुल | 115 | |
दलीय उम्मीदवारों की संख्या*
| दल का नाम | उम्मीदवारों की संख्या |
| भारतीय जनता पार्टी | 13 |
| भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस | 13 |
| बहुजन समाज पार्टी | 10 |
| इंडियन पिपुल्स ग्रीन पार्टी | 2 |
| अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया | 7 |
| राष्ट्रीय क्रांति पार्टी | 1 |
| शिवसेना | 4 |
| स्वतंत्र | 43 |
| इंडियन इंदिरा कांग्रेस (आर) | 1 |
| प्राउटिस्ट सर्व समाज | 2 |
| भारतीय ट्राइबल पार्टी | 4 |
| बहुजन मुक्ति पार्टी
|
3 |
| राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी
|
1 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 2 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी ) रेड स्टार | 1 |
| भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (यूनाइटेड) | 1 |
| सत्य बहुमत पार्टी | 2 |
| राइट टू रिकॉल पार्टी | 2 |
| राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी | 1 |
| आरक्षण विरोधी पार्टी | 1 |
| भारतीय किसान पार्टी | 1 |
| कुल – 115 | |
बिहार :
आम चुनाव 2019 के चौथे चरण में 29 अप्रैल को बिहार में मतदान कराया जाएगा। मतदान बिहार के 5 संसदीय क्षेत्रों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (एससी), बेगूसराय और मुंगेर में होगा। 5 लोकसभा सीटों के लिए 20 निर्दलीयों और 3 महिलाओं समेत कुल 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इन 5 संसदीय क्षेत्रों में कुल 87,02,313 मतदाता हैं जिनमें से 46,35,071 पुरूष और 40,67,009 महिला तथा 233 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। राज्य में सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए कुल 8,834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

संसदीय क्षेत्रों का विवरण (चौथा चरण)
| निर्वाचन क्षेत्र | मतदाता | मतदान केंद्रों की संख्या | उम्मीदवारों की संख्या | |||
| पुरूष | महिलाएं | थर्ड जेंडर | कुल | |||
| 1) दरभंगा | 8,70,601 | 7,74,044 | 26 | 16,44,671 | 1,664 | 08 |
| 2)उजियारपुर | 8,47,704 | 7,40,454 | 51 | 15,88,209 | 1,600 | 18 |
| 3) समस्तीपुर(एसी) | 8,79,091 | 7,76,539 | 41 | 16,55,671 | 1,700 | 11 |
| 4) बेगूसराय | 10,34,260 | 9,08,446 | 63 | 19,42,769 | 1,944 | 10 |
| 5)मुंगेर | 10,03,415 | 8,67,526 | 52 | 18,70,993 | 1,926 | 19 |
| कुल | 46,35,071 | 40,67,009 | 233 | 87,02,313 | 8,834 | 66 |
उम्मीदवार – बिहार (चौथा चरण)
| संसदीय क्षेत्रों की संख्या | चौथे चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्या : 5
बिहार में कुल संसदीय क्षेत्रों की संख्या : 40
|
|
| चुनाव लड़ रही पार्टियां | दल | उम्मीदवारों की संख्या |
| बीजेपी | 3 | |
| कांग्रेस | 2 | |
| जेडी(यू) | 1 | |
| आरजेडी | 2 | |
| आरएलएसपी | 1 | |
| बीएसपी | 4 | |
| एलजेपी | 1 | |
| सीपीआई | 1 | |
| सीपीआई(एम) | 1 | |
| अन्य | 29 | |
| निर्दलीय | 21 | |
| कुल | 66 | |




