सीएम योगी की गोरखपुर सीट कब्जाने वाले प्रवीण निषाद हुए भाजपा में शामिल

Font Size

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के हालही रिश्ता तोड़ने वाली निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गई है। पहले खबरें थी कि निषाद पार्टी का भाजपा में विलय होगा, लेकिन भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय निषाद पार्टी एनडीए गठबंधन में हमारी सहयोगी बनेगी।

इसके साथ ही निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक प्रवीण निषाद को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। भाजपा नेता जेपी नड्डा ने प्रवीण निषाद के टिकट लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि चुनावी राजनीति में है तो प्रवीण निषाद चुनाव लड़ेंगे।

निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने कहा कि रामराज और निषाद राज अब एक साथ हैं। वहीं भाजपा नेता नड्डा ने कहा कि पूर्वांचल में निषाद पार्टी की खासी अहमियत है। प्रवीण निषाद के भाजपा में शामिल होने से पूर्वांचल की राजनीति में खासा प्रभाव पड़ेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page