कांग्रेस का इतिहास गरीबी हटाने का नहीं: अरुण जेटली

Font Size

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने न्यूनतम आय योजना का ऐलान किया है जिसे कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस का इतिहास गरीबी और गरीबी हटाने के नाम पर राजनीतिक व्यवसाय का रहा है। उनका इतिहास गरीबी हटाने का नहीं रहा है, बल्कि योजनाओं के नाम पर छल कपट का रहा है।’

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन देश में गरीबी बढ़ी। जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आंखों में धूल झोंकने वाला रहा है। जेटली ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था उसका क्या हुआ?

आंकड़ों का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां गरीबी को बढ़ाने वाली रही हैं। इंदिरा गांधी 1971 में गरीबी हटाने के नाम पर चुनाव जीती थी जो लोगों को आज भी याद है, लेकिन उन्होंने गरीबी हटाने के लिए जो चीज जरूरी थी, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना, पूंजी पैदा करना और देश की पूंजी सुधारना जिससे जेनेरेशन ऑफ वेल्थ हो, उनका इन सब पर विश्वास नहीं था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page