आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव

Font Size

बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद

शहीद दिवस पर ग्राम नखरौला में स्थापित शहीद स्थल पर आप कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली

आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव 2

गुरूग्राम। शहीद दिवस पर आज बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव की अध्यक्षता में ग्राम नखरौला में स्थापित शहीद स्थल पर शहीदों को नमन किया। देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं ग्राम नखरौला के निवासियों सहित दर्जनों गांव के लोगों ने शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। सभी ने शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनसमुदाय भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव एवं सभी क्रांति-वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि देकर शत् शत् नमन! का नारा लगा रहे थे और सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव 3

शाहिद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सूर्य देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज एक बार फिर देश व प्रदेश को शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों के लौटने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए इस बात को मनन करने का है कि हमारे शहीदों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर क्यों किए और इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या था। क्या केवल देश को आजाद करना ही उनका उद्देश्य था या फिर देश को पूर्ण आजादी के साथ-साथ एक नया भारत के निर्माण का उनका लक्ष्य था। उन्होंने शहीद भगत सिंह की डायरी के कुछ विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि उनकी लेखनी से उनके विचारों से यह पता लगता है कि वह कितने महान दार्शनिक थे उनका सोच कितना दूरदर्शी था। अपने देश को वे किस स्वरूप में देखना चाहते थे।

आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव 4

सूर्य देव यादव ने बताया कि उन्होंने देश को दिशा देने वाले विचारों को साफ साफ शब्दों में अपनी डायरी में वर्णन किया है जो आज भी फरीदाबाद में उनके संबंधियों के पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि वह महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए हम सब की अच्छाइयों के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। आज कुछ ऐसे राजनेता है जो केवल अपने लिए जीते हैं और देश को किसी भी हद तक नुकसान पहुंचाने से नहीं हिचकते हैं। हमें शहीदों का बलिदान देश को नई दिशा देने की प्रेरणा दे रहा है। इसलिए हम ऐसे खास दिवस पर एकत्रित होकर उनको याद करते हैं। उनके योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हैं और उनके बताए दर्शन का अनुसरण कर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव 5

आप नेता लोकसभा गुड़गांव के संगठन मंत्री सचिन गॉड ने कहा कि वे हमारे लिए सदा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। आने वाली कई पीढ़ियों तक उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह एक समाजवादी विचारधारा के सिपाही थे जिन्होंने देश में समान अवसर वाली व्यवस्था कायम करने का सपना देखा था। उनके सहयोगी राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों ने उनके इस सपने को साकार करने की ठानी थी लेकिन क्रूर अंग्रेजों ने उनके साथ अनैतिक व नियम विरुद्ध कदम उठाते हुए फांसी के फंदे पर लटका दिया। उनका इतिहास सदा अमर रहेगा। उनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों के रूप में अंकित रहेगा।

आज एक बार फिर देश को शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीरों की जरूरत : सूर्य देव यादव 6

आप पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव ने कहा कि हम इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि आज भगत सिंह अगर जीवित होते और हमारे देश की यह दशा देखते तो उनका किस प्रकार का निर्णय होता यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जातिगत वैमनस्य क्षुद्र चुनावी फायदे के लिए फैलाया जा रहा है। दो समुदायों के बीच मतभेद पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है । विकास की योजनाएं समान अवसर पैदा करने के लिए नहीं बल्कि अपनी जेबें भरने के लिए लाई जा रही हैं।

आप नेता ने यह कहते हुए चिंता व्यक्त की कि सरकारी तंत्र खोखला हो चुका है। देश की अर्थव्यवस्था के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को पूरी तरह व्यक्तिवादी बनाकर रख दिया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल है। लोग इस वातावरण से त्रस्त हैं। ऐसे मौके पर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों के विचार हमें इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं व हमें अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं।

शहीद दिवस पर आयोजित ग्राम नखरौला में स्थापित शहीद स्थल पर गांव के सैकड़ों लोगों ने शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। आम आदमी पार्टी के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर ग्राम नखरौला से मौजिज व्यक्तियों सासकर सोनारायण, सुरेश दूधिया, रामनिवास खूंटी, मोहित यादव, दीपक यादव, राजेंद्र, कर्ण सिंह, जलसिंह, बलवान, तुलसी पंडत, कृष्ण दत्त, हरिकिशन पांचाल, अतर सिंह, बिशन, सूरजभान, लक्ष्मण मैम्बर, डालचंद, छोटे लाल लम्बरदार, रामनिवास टेलर, सरजीत राठी, राहुल व आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सूर्य देव यादव नखरौला, लोकसभा संगठन मंत्री सचिन गॉड, जिला महिला अध्यक्ष मंजू साँखला, बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष राव धीरज, सोशल मीडिया अध्यक्ष मंजूर अली, आशीष अस्थाना, खुशी ठाकुर, मंजू , प्रभा, मोनिका यादव, नीतू ,शोभना यादव, ईशु ,शीला देवी, कृपाली, मीना, सरला देवी, मूर्ती, रामा, औमी व सैकड़ों अन्य ग्राम वासियों सहित पडोसी गांवों के दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने भी साथ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You cannot copy content of this page