देहरादून रैली में बोले राहुल गांधी : यूपीए सत्ता में आई तो शुरू करेंगे न्यूनतम आय गारंटी योजना

Font Size

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो उनकी पार्टी गरीबों के लिये न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू करेगी। इसमें सीधे लोगों के बैंक खातों में राशि डाली जाएगी। उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तय स्तर से नीचे कमाने वाले सभी लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी जो सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में आया तो इस तरह की योजना शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा। उल्लेखनीय है कि देश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और मतगणना 23 मई को की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तीव्र आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस पार्टी पूरे दम के साथ सरकार और देश के साथ खड़ी है। हमने प्रेस कांफ्रेंस भी निरस्त कर दी, उसी दिन हमारे पीएम जी, पार्क में फिल्म बना रहे थे।राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर ये कागज भी दे दो तो अनिल अंबानी कागज का भी जहाज नहीं बना पाएंगे।

You cannot copy content of this page