मसूद पर चीन के अड़ंगे से भड़के राहुल, कहा- जिनपिंग से डरते हैं पीएम मोदी, चुप क्यों?

Font Size

नई दिल्ली। चीन की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो किए जाने के बाद भारत में राजनीति तेज हो गई है। भारत को जहां झटका लगा है तो वहीं देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डरते हैं। जब भी चीन भारत के खिलाफ कोई एक्शन लेता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी नहीं बोलते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन नीति पर भी तंज कसा और तीन प्वाइंट में समझाया। राहुल ने लिखा कि पीएम गुजरात में शी जिनपिंग के साथ झूला झूलते हैं, दिल्ली में जिनपिंग को गले मिलते हैं, चीन में उनके सामने झुक जाते हैं।

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश में चीन की ओर से प्रस्ताव गिराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति ‘कूटनीतिक आपदाओं’ का सिलसिला है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page