राजस्थान : बीकानेर में लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश

Font Size

बीकानेर । राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान क्रैश होने की सूचना मिली है। बीकानेर में यह हादसा वायु सेना के नाल एयरबेस के पास होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने धुंआ और धूल के गुबार के साथ ही दो पायलटों को पैराशूट से नीचे उतरते देखना बताया है।

बीकानेर जिला कलेक्टर ने हादसे की पुष्टि करते हुए मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचने की बात कही है। हालांकि फिलहाल वायु सेना की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page