सुधा यादव को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनाये जाने पर एमएलए उमेश अग्रवाल ने दी बधाई

Font Size

गुरुग्राम। पूर्व सांसद सुधा यादव को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनाये जाने पर गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंट की और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुधा यादव भाजपा की राष्ट्रीय सचिव भी है।
5 सदस्यीय आयोग में चेयरमैन के अलावा 3 सदस्य व एक सचिव भी बनाये गये हैं। बताया जाता है कि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग में पहली बार किसी महिला को सदस्य नियुक्त किया गया है। सुधा यादव आयोग में एकलौती महिला सदस्य है।

इस मौके पर विधायक उमेश अग्रवाल के साथ पार्षद योगेन्द्र सारवान, रामकुमार गुप्ता, बलदेव गुगलानी, रमेश कालरा, सुभाष कामरा, संजय शर्मा, प्रवीन कुमार, धमेन्द्र बजाज, सोमदत्त जांगड़ा, सुरेन्द्र सिंह, लोकेश, बनवारी लाल सैनी, महेन्द्र सिंह भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि सुधा यादव गुरुग्राम जो पूर्व में महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था से भाजपा की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं। उसके इन्हें लगातार लोकसभा व विधसनसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी के रूप में लगातार चुनाव हारती रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था क्योंकि राव इंद्रजीत जो पूर्व में कांग्रेस पार्टी में थे भाजपा में शामिल हो गए थे और पार्टी ने 2014 में उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी में पूरी तरह हाशिये पर चली गईं सुधा यादव के समर्थकों ने एक एक कर इनका साथ छोड़ दिया था। हालांकि इन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाये रखा गया लेकिन हरियाणा की राजनीति से लगभग निष्प्रभावी हो गयी थीं।अब अचानक जब पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को पांच वर्ष पूरे होने को है और पार्टी चुनाव के मोड़ में आ गयी है तब इन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत किया जाना चर्चा का विषय है। लोग मान रहे हैं कि पिछले पांच वर्ष में इन्हें न तो प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार की ओर से तवज्जो दी गई। सम्भव है चुनाव के ऐन वक्त पर गुरुग्राम में इन्हें इस पद पर बैठाना पार्टी को राजनीतिक रूप से हितकारक लगा होगा।

पिछले वर्षों में राजनीतिक रूप से गुरुग्राम के वर्तमान विधायक उमेश अग्रवाल और सुधा यादव के बीच तलवारें खिंची रहती थीं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनने पर श्रीमति यादव को बधाई देकर विधायक उमेश अग्रवाल ने पिछली कटुता को भुलाने का संकेत दिया है और नए सिरे से राजनीतिक कहानी लिखने की कोशिश की है।

You cannot copy content of this page