जींद मैराथन-2019 कई मायनों में यादगार रही : कीनिया व कनाडा से आए लोगों ने भी भाग लिया

Font Size

जींद /चंडीगढ़ : हरियाणा के जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने से शुरू हुई जींद मैराथन-2019 कई मायनों में यादगार बन गई है। हजारों की तादात में देश-विदेश से आए लोगों ने इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर पुलवामा में शहीद हुए देश के जवानों को नमन किया। वहीं, यह मैराथन एक जुटता का संदेश भी दे गई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में कार्यक्रम स्थल पर शहीदों के चित्रों पर पुुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्वांजलि दी। मैराथन में शामिल लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए देश के जांबाज जवानों को नमन करते हुए गोहाना रोड़ पर दौड़ लगाई। इस मैराथन में कीनिया, कनाडा से आए लोगों ने भी भाग लिया।

11 किलोमीटर :-

मैराथन दौड़ के 11 कि लोमीटर के मुकाबले में धावकों ने खूब पसीना बहाया। पुरूष वर्ग में जींद के अंकित ने 37 मिनट 54 सैकेण्ड में 11 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया, करनाल के रवि ने यह दौड़ 38 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार जींद के अंकित पुत्र राजेश को यह दौड़ 38 मिनट 10 सैके ण्ड में पूरी करने पर तीसरा स्थान मिला। लड़कि यों के वर्ग में रोहतक की मोनिका ने यह दौड़ 42 मिनट 16 सैकेण्ड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतक की प्रिंसी ने 43 मिनट 31 सैकेण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहतक की ही। भारती ने यह दौड़ 43 मिनट 52 सैकेण्ड में पूरी कर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इनहें प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले इन धावकों को क्रमश: 20 हजार, 15 हजार व 10 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।

21 किलोमीटर :-

जींद मैराथन-2019 कई मायनों में यादगार रही : कीनिया व कनाडा से आए लोगों ने भी भाग लिया 2

पुरूष वर्ग में 21 किलोमीटर मैराथन में जामनी खेड़ा जींद के प्रीतम ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिसार जिला के सुधीर को दूसरा स्थान मिला। जबकि बस्ताड़ा करनाल के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रोहतक की पुनम को पहला, जींद की रेनू को दूसरा तथा डाहौला जींद की सोनिया को तीसरा स्थान मिला। 21 किलोमीटर की दौड़ में पहला, दूसरा , तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को क्रमश: 30, 20 तथा 15 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।

42 किलोमीटर :-

पुरूष वर्ग में कीनिया के इम्ब्राहिम ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इम्ब्राहिम ने यह दौड़ 2 घंटे 24 मिनट तथा 30 सैकंण्ड में पूरी की। मेरठ के रेनू कुमार ने यह दौड़ 2 घंटे 26 मिनट 45 सैकेंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहतक गिलोहड गांव के मोहनलाल ने यह दौड़ 2 घंटे 59 मिनट 43 सैकेंण्ड में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले धावकों को क्रमश: 60, 40 व 30 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। 42 किलोमीटर दौड़ में डाहौला जींद के कुशलपाल चौथे तथा जींद के नवीन पांचवे स्थान पर रहे। इन्हें दो-दो हजार रूपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

जींद मैराथन-2019 कई मायनों में यादगार रही : कीनिया व कनाडा से आए लोगों ने भी भाग लिया 3

42 किलोमीटर दौड़ के महिला वर्ग में करनाल की उषा शर्मा ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई। उषा शर्मा ने यह दौड़ तीन घंटे दो मिनट 40 सैकेंण्ड में पूरी की। करनाल की ही संजू ने यह दौड़ तीन घंटे तीन मिनट में पूरी कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसी प्रकार भिवानी की मुन्नी ने यह दौड़ तीन घंटे चार मिनट 48 सैकेण्ड में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे धावकों को क्रमश: 60, 40 व 30 हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया। जींद की कॉफी इस दौड़ में चौथे स्थान पर रही, उसे पांच हजार रूपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में हुआ। एडीजीपी श्री ओपी सिंह, प्रवर पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने इन धावकों को नकद पुरस्कार राशि दी। इस मौके पर डीएसपी परमजीत समोता, उषा खत्री, आदर्शदीप सिंह भी मौजूद रहे।

मैराथन दौड़ में जींद के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ के साथ , बीडीपीओ राजेश, दिलबाग ने भी निर्जन गांव तक दौड़ लगाई। अधिकारियों की दौड़ में डीडीपीओ राजेश कोथ प्रथम आंके गए।

You cannot copy content of this page