मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 फरवरी को देंगे महेन्द्रगढ़ के लोगों को बड़ी सौगात

Font Size

चण्डीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 फरवरी, 2019 को महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें देंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो० राम बिलास शर्मा ने बताया कि इस दिन महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडाना में होने वाली विकास रैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं आज अपनी देखरेख में रैली के प्रबंधों को अंतिम रूप दिया। इस रैली को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्री व सांसद भी संबोधित करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री महेन्द्रगढ़ के गांव खुडाना में आईएमटी की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि 960 एकड़ भूमि में बनने वाली इस योजना के लिए भूमि का अधिग्रहण इत्यादि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री इसी दिन महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरेहती जांखल में नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उदघाटन भी करेंगे तो वहीं महेन्द्रगढ़, नारनौल व अटेली क्षेत्र के लिए लगभग एक दर्जन विकास योजनाओं का शिलान्यास भी रैली स्थल से ही मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि समस्त प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेन्द्रगढ़ के गांव खुडाना में आइएमटी व नांगल चौधरी में लॉजस्टिक हब के आने से इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगें।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सुंदर लाल काका, गौतम शर्मा एडवोकेट, ललित एडवोकेट, पवन खैरवाल, विक्की खुडाना, मोनिका नागर, रीतिक वधवा, सुधीर दीवान आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page