रोहतक  में किसान की 5 गोलियां मारकर हत्या, बगल के कमरे में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं

Font Size

रोहतक। घर में घुसकर किसान को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं बगल के कमरे में सो रही पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला रोहतक जिले के लाखनमाजरा के गांव चांदी का है। घर के बरामदे में सो रहे किसान नरेश की दो हथियारों से पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मृतक की पत्नी जब पति को उठाने आई तो नजारा देखगर दंग रह गई।

हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई गुलाब की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी हरीश और बग्गा पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल है कि पांच गोलियां चलने पर भी बगल के कमरे में सो रही पत्नी और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई नरेश (35) खेतीबाड़ी करता था। नरेश की शादी 12 साल पहले झारखंड की मनीषा से हुई थी। इनके दो लड़के हैं।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी रामकुवार ने फोन पर उसे बताया कि नरेश की हत्या हो गई है। घर आया तो बरामदे में चारपाई पर नरेश का शव पड़ा था। गुलाब ने गांव के ही हरीश और बग्गा पर पुरानी रंजिश में हत्या का शक जताया है। लाखनमाजरा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नरेश की छाती-पेट पर गोली लगने के निशान हैं और पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page