मोदी सरकार ने कांग्रेस के 65 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया : विश्वास सारंग

Font Size

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 25 फरवरी की बैठक को लेकर भाजपा ने की बैठक

हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कांग्रेस सरकारों के 65 वर्षों के कुशासन को समाप्त करने का काम किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचार से ही राष्ट्र व विश्व का कल्याण संभव है। भाजपा सरकार उसी दर्शन को लेकर राष्ट्र का कल्याण करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
यह बात आज लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी एवं मध्य प्रदेश के विधायक विश्वास सारंग ने एचएयू के फेकल्टी हाऊस सभागार में सिरसा व हिसार के लोकसभा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश के वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु, प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी , प्रदेश प्रवक्ता व हिसार लोक सभा क्षेत्र के प्रभारी वीरकुमार यादव विधायक एवं हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता, विधायक प्रेमलता, विधायक बिशम्बर वाल्मीकि, प्रदेश प्रवक्ता एवं हिसार लोकसभा के प्रभारी वीर कुमार यादव, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, मेयर गौतम सरदाना, सोनाली फोगाट, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना व पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुनियां ने की।
बैठक में मंच संचालन प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने किया। बैठक का आयोजन 25 फरवरी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हिसार में ली जाने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर किया गया। यह बैठक 25 फरवरी को पुरानी राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित की गई जाएगी जिसमें हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा क्षेत्र की बूथ स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पार्टी के केंद्र व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्री भागीदारी करेंगे।
पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी एवं मध्य प्रदेश के विधायक विश्वास सारंग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है। हम देश् के सबसे नीचे पायदान पर खड़े देशवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना चाहते हैं। हमारी पार्टी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा सब का साथ सबका विकास के साथ योजनाओं को क्रियांवित करने में लगी हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत आरोग्य योजना, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के कल्याण के लिए जितने काम किए हैं उनके प्रमाण जनता के पास हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व हमने जनता से जो वायदे किए थे उनको पूरा किया गया है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, क्षेत्रवाद व परिवारवाद को समाप्त करने का पूरा प्रयास किया है। कार्यकत्र्ता बूथों पर जाकर जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं।
वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद व अंत्योदय का दर्शन पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी विचार है। उन्होंने वर्षों पूर्व इस दर्शन व विचार को विश्व के सम्मुख रखा जो आज भी विश्व के लिए प्रासंगिक है। उसी विचार ने पार्टी से करोड़ों कार्यकत्र्ताओं को जोड़ा व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया। उन्होंने का कि हमने पिछले दिनों 5 नगर निगमों व जींद का उपचुनाव भारी मतों से जीता है। यह केंद्र व प्रदेश सरकार की लोकप्रियता को दर्शाता है।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने बैठक में आज से शुरू होने वाले व 2 मार्च तक चलने वाली पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता की राय से पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर मोदी एव या चैक के माध्यम से धनराशि का समर्पण करें, 12 फरवरी से 15 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत पार्टी के कार्यकत्र्ताओं व समर्थकों के घर पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करें, 26 फरवरी को लाभार्थियों के घरों पर कमल ज्योति प्रज्जवलित करें। 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विधायक एवं चेयरमैन डा. कमल गुप्ता ने बैठक की समाप्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का बैठक की सफलतता पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर भिवानी जिलाध्यक्ष नंदलाल धानिया, सिरसा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष वेदफूलां, लोकसभा सहसंयोजक अशोक कन्नौजिया, निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़, भीम महाजन, पार्षद अनिल सैनी मानी, कविता केडिय़ा व प्रीतम सैनी, लोकसभा विस्तारक दिनेश गोयल, अरविंद पुंडिर, रवि सैनी, घोलू गुज्जर, विक्रम गौड़, रणधीर धीरू, पवन खारिया, महाबीर जांगड़ा, प्रवीन जैन, गायत्री यादव, सुदेश चौधरी, सुनीता रेड्डू, अरूणदत्त शर्मा, नीलम टूटेजा, राजेंद्र लाम्बा, सतीश सुरलिया, बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण बिश्रोई, राजकुमार इंदौरा, प्रेव वर्मा व लक्ष्मी गोयल आदि भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page