राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह पंचकूला में, राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा, सीएम भिवानी में होंगे मुख्य अतिथि

Font Size
चंडीगढ़। हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2019 को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गणतन्त्र दिवस पर करनाल में तथा हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा गणतन्त्र दिवस पर रोहतक में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार में, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर में, लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह नूंह में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन कैथल में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार कुरुक्षेत्र में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल जीन्द में, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर अम्बाला में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार फतेहाबाद में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज सोनीपत में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल झज्जर में, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह रेवाड़ी में, एच.बी.पी.ई. के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता सिरसा में और राज्य मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसी प्रकार, रोहतक के मंडलायुक्त चरखी दादरी में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त पलवल में तथा गुरुग्राम के मंडलायुक्त महेन्द्रगढ़(नारनौल) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

You cannot copy content of this page