जींद में भाजपा का किसी से मुकाबला नहीं : रामबिलास शर्मा

Font Size

-शिक्षा मंत्री ने कहा भाजपा जींद उप चुनाव के परिणाम के साथ ही 2019 के चुनाव की जीत का श्रीगणेश करेगी

भिवानी । हरियाणा हरी की धरती है देश की राजनीति में हरियाणा से लहर बनती है। 1977 की लहर हरियाणा से बनी थी। जनता पार्टी का निर्माण हरियाणा से हुआ था। भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है। हरियाणा की जनता नेे सभी को देख लिया है अब देश की जनता ने पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को अपनी पार्टी स्वीकार कर लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफल प्रधानमंत्री, गरीब का हितैषी, किसान की फसल का डेढ़ गुणा मूल्य बढ़ाने वाला प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण भारतीय जनता पार्टी जींद का चुनाव जीतेगी। जींद में भाजपा का किसी से मुकाबला नहीं है वहां सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही जीत दर्ज करवाएगी।

उक्त शब्द हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने जींद कें उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्ण मिढ़ा के चुनाव प्रचार के लिये जींद जाने से पूर्व भिवानी में कहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जींद में उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। चौधरी देवीलाल की जो विरासत है उसके मालिक भाजपा ही है। जींद उप चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का वहम निकल जाएगा। विपक्षी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के बड़े बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन भाजपा वहां अपनी जीत का इतिहास रचेगी। कांग्रेस सहित विपक्षी दल अपने-अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाईं लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आखिर तक अपने उम्मीदवार का फैसला भी नहीं कर पाई थी। आखिर में उन्होंने मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को ही मैदान में उतार दिया। इससे यह सिद्ध हो रहा है कि कांग्रेस को जींद उपचुनाव को लेकर घबराई हुई है।

शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा जींद उप चुनाव के परिणाम के साथ ही 2019 के चुनाव की जीत का श्रीगणेश करेगी। जींद से भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले में कोई भी उम्मीदवार ठहर नहीं सकेगा। अन्य दलों के उम्मीदवारों की तो आपस में ही दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान के लिए लड़ाई चल रही है। उन्होंने दावा कि राज्य सरकार पिछले लगभग 4 वर्षों के दौरान जन आकाक्षाओ ंपर खरी उतरी है। व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम किया है। जन सेवा के क्षेत्र में नई परिकल्पना, नए संकल्प, समर्पित सेवा भावना एवं कर्तव्य बोध, नई विकास नीति और राजनीतिक सुचिता की स्पष्ट दिशा निर्धारित करते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास और जनकल्याण के नए युग का सूत्रपात किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की बदौलत हरियाणा बदल रहा है, चमक रहा है, आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के विस्तार की दिशा में अह्म कदम उठाए हैं। तकनीकि शिक्षा के विस्तार के लिए नए बहुतकनीकि संस्थान व आईटीआई खोले हैं। शिक्षा को रोजगार से जोडऩे के लिए वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों में बलाव किया है।

काग्रेंस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि काग्रेंस सता के बिना नहीं रह सकती चाहे फिरकी घुमानी पड़े या कुछ और । उन्होनें कहा कि सता रहे या ना रहे लेकिन भाजपा देश की सेना और सुरक्षा से किसी हाल में समझौता नहीं करेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, राजीव शर्मा, परमेश्वर शर्मा, इंद्र कुमार, रामलाल, नवीन कौशिक, नवीन वशिष्ठ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page