कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली व बलिदानों से भरा है : अशोक तंवर

Font Size

नई दिल्ली। देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने व देश को अग्रणी देश की लाइन में खडा करने में कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं का गौरवशाली इतिहास रहा हैं। इस पार्टी से जुड़े हर नेता ने देश की आन, बान और शान को ध्यान में रखते हुए काम किया हैं। कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली व बलिदानों से भरा हैं।

यह विचार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने शुक्रवार को कमान सराय स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहन करने हुए कही। प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने ध्वजारोहन किया और राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को सलामी दी।

इस मौके पर डा. तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने की शपथ ली।
पार्टी के स्थापना दिवस पर आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में बताते हुए डा. तंवर ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को बनी कांग्रेस पार्टी का आज 134वां स्थापना दिवस है। पार्टी के प्रथम राष्टीय अध्यक्ष आचार्य कृपलानी को चुना गया था और वर्तमान राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांगधी पार्टी के 60वें अध्यक्ष हैं जिसने नेतृत्व में पार्टी 2019 में केन्द्र में सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काम किया है। कांग्रेस राज में जहां देश विकास में अग्रणी रहा वही देश में आपसी भाईचारा व आपसी प्यार अटूट रहा लेकिन निकम्मी भाजपा सरकार ने उस भाईचारे को तोडऩे का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बड़ा इतिहास है और देश को आजाद कराने में कांग्रेस की सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बलिदान देकर देश की आन-बान और शान को बनाए रखा है लेकिन कुछ नेता ओछी राजनीति करके कांग्रेस नेताओं पर कीचड़ उछालने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा। प्रदेश सरकार अभी तक कांग्रेस के राज में घोषित विकास कार्यों को भी पूरा नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद के नाम पर लोगों को तोडन$े का खेल खेला जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। अब वह समय दूर नहीं जब हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार बनेगी।

इस अवसर पर लीगल सेल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन नवीन शर्मा,कांग्रेस व्यापार सेल के प्रदेश चेयरमैन पंकज डावर, पूर्व चेयरमैन राकेश भड़ाना, गजेसिंह कबलाना, प्रदीप जैलदार, व्यापारी नेता केएल पाहवा गोप, यशपाल बतरा, कुलदीप कटारिया, अशोक भास्कर, इंद्रसिंह सैनी, राजेश यादव, हरपाल तंवर, संजय सिंह, विजय नेताजी, महावीर बोहरा, रश्मि शर्मा, निर्मल यादव, मुफीद खान, शकील अहमद, राजीव लांबा, अशोक टांक, कुलदीप गूर्जर, गौतम खटाना, मंजीत गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

You cannot copy content of this page