कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने किया ध्वजारोहण और काटा केके

Font Size

नई दिल्ली। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और केक काटकर जश्न मनाया। गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर हम उन करोड़ों कार्यकर्ताओं, पुरुषों एवं महिलाओं की निःस्वार्थ सेवा और योगदान का जश्न मनाते हैं एवं उन्हें स्वीकार करते हैं जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के निर्माण एवं इसके बने रहने में मदद की। हम नेपथ्य के इन नायकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। मैं इन सभी को सलाम करता हूं।

कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page