चोरी की गाड़ी खरीदने वाला हिसार निवासी पकड़ा गया

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा बिलासपुर टीम ने चोरी की गाड़ी खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करने में सफलता पाई है। गत 11 जून को थाना बादशाहपुर के एरिया से गाड़ी चोरी होने की वारदात को नामपता नामालूम आरोपियों द्वारा अन्जाम दिया गया था ।

गुरुग्राम पुलिस के पी आर ओ सुभाष बोकन के अनुसार वाहन चोरी की वारदात के सम्बन्ध में थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया था व अभियोग की जाँच उप-निरीक्षक सुरेन्द्र, प्रभारी अपराध शाखा बिलासपुर की पुलिस टीम को सौंपी गई थी ।

उक्त अभियोग में अपराध शाखा बिलासपुर की पुलिस टीम ने अपने गुप्त सुत्रों की सहायता से 26 दिसम्बर को मानसरोवर पार्क, रोहतक से एक आरोपी को उपरोक्त अभियोग में चोरी की गई गाड़ी खरीदने वाले आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान रूप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव अकबरपुर, थाना बास, जिला हिसार के रुप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में वारदात को अन्जाम देने वाले मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार लिया है साथ ही चोरी की गई गाड़ी भी बरामद हो गयी है ।

उक्त आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page