कुपवाड़ा में आतंकी हमले में एक जवान शहीद

Font Size

श्रीनगर :  कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में नियंत्रण रेखा पार कर  एक भारतीय जवान की हत्या कर दी. उसके शव को छत विछत  कर दिया. इस घटना में एक आतंकी  मारा गया है . इस अमानवीय घटना पर  भारतीय सेना ने कहा है कि इस कुकृत्य का माकूल जवाब दिया जाएगा.
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया .  इसमें एक आतंकवादी मारा गया है. आतंकवादियों ने जवान के शव को छत विछत  कर दिया.  कुछ आतंकी  पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए  .
इससे एक बार फिर पाकिस्तान में सेना व आतंकियों की अनैतिक  साठगाठ का खुलासा हुआ है. सेना ने दोहराया है कि घटना का उचित जवाब दिया जाएगा.

Table of Contents

You cannot copy content of this page