मुंबई: गोरेगांव में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 3 की मौत, 8 घायल

Font Size

मुम्बई। महाराष्ट्र के गोरेगांव में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है जबकि 8 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल रविवार सुबह गोरेगांव के आजाद मैदान में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें काफी लोग घयल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्हें राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक आजाद मैदान में एक इमारत पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। तभी रविवार को इमारत का हिस्सा गिर गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page