बम-पटाखों का प्रयोग कम से कम करें : लूथरा

Font Size

दीपावली पर्व को प्रदूषण रहित मनाने की अपील 

गुरुग्राम : भारत त्यौहारों का देश है। यहां पर सभी समुदाय के लोग सभी त्यौहारों को मिल जुलकर मनाते हैं। दीपावली पर्व रोशनी व भाईचारे का त्यौहार है। उक्त बात इनैलो के निवर्तमान प्रवक्ता दलीप लूथरा ने कहा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व को प्रदूषण रहित मनाने के लिए बम-पटाखों का प्रयोग कम से कम करें, ताकि प्रदूषण के स्तर में बढोतरी न हो। प्रदूषण से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि अस्थमा, रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित रोगियों को भारी परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर चलाए जाने वाले पटाखों से अक्सर शरीर में चोट पहुंचा जाते हैं, जिससे जीवनभर पश्चाताप रहता है। इसलिए पटाखों से जहां तक हो सके बचें। दीपावली दीयों के साथ मनाई जाती है। घर रोशनी से जगमगा जाते हैं, लेकिन आज कल अभिभावक अपने बच्चों को पटाखे चलाने को प्राथमिकता देते हैं, जोकि गलत है।

उन्होंने लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि पटाखे चलाते समय दूरी बनाए रखें, किसी बर्तन में पानी या मिट्टी आदि भरकर रखें, सूती कपड़ों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदियों से उपहार देने की परंपरा चलती आ रही है। निर्धन, असहाय परिवारों व लोगों की सहायता करके दीपावली को यादगार बनाएं। 

You cannot copy content of this page