छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे राहुल

Font Size

शिमला । पांच राज्यों में चुनाव के लिए सघन प्रचार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे।

कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि प्रियंका के साथ राहुल मंगलवार को सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। वह छराबरा में प्रियंका का निर्माणाधीन मकान देखने भी गये।
उन्होंने बताया कि रास्ते में वे सोलन जिले में एक ढाबे पर कुछ मिनट के लिए रूके और चाय नाश्ता किया।
खबर पाकर कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता और महिलाएं भी वहां पहुंचे।

स्थानीय नेता के अनुसार राहुल ने उनसे कहा कि ‘वह हिमाचल के एक निजी दौरे पर आए हैं।
कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल, प्रियंका और उनके बच्चे छराबरा के एक होटल में रूके हुये हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page