हरियाणा में दो एच सी एस अधिकारियों का तबादला

Font Size
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
अमरजीत सिंह मान, अतिरिक्त उपायुक्त तथा एपीजेड हिसार के विशेष अधिकारी, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) हिसार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, हिसार को जिला परिषद, हिसार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए), हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयदीप कुमार को जिला परिषद, कैथल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए), कैथल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page