पीएम मोदी ने कहा : अब मैं भी यूपी वाला हूं, अर्ध कुंभ आने के लिए दुनिया को दिया न्योता

Font Size

प्रयाग। कुंभ 2019 का उद्घघाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्रयागराज में जनसंभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। इससे प्रयागराज आने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यहां की सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्रयागराज तप, तपस्या और संस्कार की धरती है। साथ अब श्रद्धालु अर्धकुंभ में अक्षय वट के दर्शन भी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि अर्ध कुंभ आने के लिए दुनिया को न्योता दिया। अब मैं भी उत्तर प्रदेश वाला हूं।

गंगा के घाटों को सुंदर बनाया गया है। कुंभ के दौरान सफाई रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मां गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने प्रयागराज की तारीफ करते हुए कहा कि प्रयागराज को न्याय का मंदिर भी कहा जाता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के सर्वोच्य नेताओं ने जनमत का अपमान करने का कार्य किया।

कांग्रेस ने बल और छल के दम पर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया। कांग्रेस स्वार्थ के आगे न देश का हित देखती है, न लोकतंत्र का। उन्होंने न्यायपालिका को कमजोर किया, उसे अपने हिसाब से मोड़ा। कांग्रेस चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाई। जजों को डराना, धमकाना कांग्रेस की पुरानी सोच का हिस्सा है। कांग्रेस का इतिहास जितना काला है, वर्तमान उतना ही कलंकित है।

You cannot copy content of this page