विजय माल्या प्रत्यर्पण केस पर फैसला जल्द, सीबीआई / ईडी टीम लंदन रवाना

Font Size

लंदन।संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या सोमवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में फिर से पेश होंगे। माल्या के प्रत्यर्पण के मुकदमे पर फैसला जल्द आ सकता है। इसके अलावा सीबीआई और ईडी की ज्वाइंट टीम ब्रिटेन के लिए रवाना हो गई है। इस मामले को पहले सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना देख रहे थे।
ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप हैं। पिछले साल अप्रैल से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से माल्या जमानत पर है।

हाल ही में माल्या ने ट्वीट कर कहा, ”मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया। कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया। कारोबारी विफलता की वजह से यह पैसा डूबा है। गारंटी देने का मतलब यह नहीं है कि मुझे धोखेबाज बताया जाए। माल्या ने कहा कि मैंने मूल राशि का 100 प्रतिशत लौटने की पेशकश की है। इसे स्वीकार किया जाए। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछले साल चार दिसंबर को शुरू हुआ था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page