सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Font Size

नई दिल्ली। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का आज यानी रविवार को 72वां जन्मदिन है। 9 दिसंबर, 1946 को इटली में जन्मी सोनिया गांधी वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वो उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

कांग्रेस सोनिया गांधी के जन्मदिन को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के तौर पर मना रही है। पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास के बाहर सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page