मध्यप्रदेश व छत्तीशगढ़ में भाजपा – कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर , राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत के आसार

Font Size

नई दिल्ली । देश के अधिकतर टी वी चैनल ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई है। इंडिया टी वी ने मध्यप्रदेश और छत्तीशगढ़ में भाजपा को विजयी होने के संकेत दिया हैं जबकि राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ आज तक चैनल ने अपने एग्जिट पोल में मध्यंप्रदेश, राजस्थान और छत्तीशगढ़ तीनों राज्यों में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुए दिखाया है जबकि भाजपा पिछड़ती दिख रही है। जीटीवी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की संभावना जताई है जबकि राजस्थान में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है।

इंडिया टीवी ने छत्तीशगढ़ में कुल 99 सीटों में से भाजपा को 42 से 50 सीटें, कांग्रेस को 32 से 38 , अजित जोगी और बसपा गठबंधन को 6 से 8 सीटें जबकि अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें मिलने का दावा किया। इस एग्जिट पोल में दावा किया गया कि यहाँ भाजपा पुनः सत्ता में आएगी।

मध्यप्रदेश : भाजपा 122 से 130 सीटें, कांग्रेस को 86 से 92 सीटें और अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

राजस्थान : कांटे की टक्कर , भाजपा को 80 से 90 सीटें , कांग्रेस को 100 से 110 सीटें अन्य को 6 से 8 सीटें मिलने के आसार

तेलांगना : तेलांगना में टीआर एस बना सकते हैं सरकार। 119 सीटों में से टी आर एस को 62 से 70 जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें और अन्य को 6 से 8 सीटें मिलने के आसार

आजतक :

मध्यप्रदेश में 230 सीटों में भाजपा को 102 से 120, कांग्रेस को 104 से 122 सीटें अन्य को 4 से 11 सीटें । कांग्रेस को 41 प्रतिशत जबकि भाजपा को 40 प्रतिशत वोट मिलने के आसार।

राजस्थान : 199 सीट में से भाजपा को 55 से 72, कांग्रेस को 119 से 141, अन्य को 4 से 11 सीटें। कांग्रेस को 42 प्रतिशत, भाजपा 37 प्रतिशत जबकि अन्य 21 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना।

छत्तीशगढ़ : कुल सीटें 90 सीटें, भाजपा को 21 से 31 सीटें कांग्रेस को 55 से 65 सीटें अजीत जोगी बसपा को 4 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई है। कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट जबकि भाजपा को 38 प्रतिशत वोट मिलने के आसार

जी टी वी :

मध्यप्रदेश में भाजपा को 102 से 120, कांग्रेस को 104 से 122 सीटें अन्य को 4 से 11 सीटें । कांग्रेस को 41 प्रतिशत जबकि भाजपा को 40 प्रतिशत वोट मिलने के आसार।

राजस्थान : राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भाजपा को 90 कांग्रेस को 109 सीटें जबकि अन्य को

ए बी पी न्यूज :

छत्तीशगढ़ : भाजपा में 52 , कांग्रेस में 35 सीटें जबकि अन्य को 3 सीटें मिलने का आसार

मध्यप्रदेश : भजपा 94, कांग्रेस को 126 सीटें जबकि अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है।

राजस्थान : भाजपा को 83 सीटें कांग्रेस को 101 सीटें जबकि अन्य को 15 सीटें मिलने के आसार

You cannot copy content of this page